- 'No new videos.'
दिल्ली के रेस्तरां का सिक्का दुनिया में चलता है
दिल्ली के पांच सितारा होटल आईटीसी मौर्या का रेस्टोरेंट दम पुख्त दुनियाभर में मशहूर है। दुनिया की नामचीन हस्तियां राजधानी दिल्ली आने पर यहां का खाना खाए बिना वापस नहीं लौटतीं। दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ रोस्टोरेंट में अपनी जगह बनाने के बाद दम पुख्त ने इस तथ्य पर मुहर भी लगा दी है। हाल ही में जारी हुए रैंकिंग में दम पुख्त को 17वां स्थान मिला है।
दिलचस्प बात यह है कि दम पुख्त में मिलने वाले व्यंजन की रेसिपी वही है जो कश्मीर, हैदराबाद और अवध की रियासतों में शाही भोज के लिए इस्तेमाल होती थी। यह कमाल का हुनर है कि राजा-रजवाड़ों को खत्म हुए जमाना हो गया, लेकिन उनके कोर्ट की रेसिपी आज भी जिंदा है। शाही लोगों के लिए बनने वाला खाना अब दम पुख्त अपने मेहमानों को परोसता है।
Leave a Reply