- 'No new videos.'
तेजी से पिघल रही है अंटार्कटिका की बर्फ
गर्मियों के मौसम में अंटार्कटिका में बर्फ का पिघलना 600 साल पहले की तुलना में अब 10 गुना ज्यादा तेज हो गया है। एक नए अध्ययन में चेतावनी देते हुए कहा गया कि मध्य 20वीं सदी के बाद से बर्फ के पिघलने की गति इस समय सबसे तेज हो गई है।
‘नेचर जियोसाइंस’ पत्रिका में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार अंटार्कटिका में गर्मियों में बर्फ 10 गुना ज्यादा तेजी से पिघलने लगी है। यह गति मध्य 20वीं सदी के बाद से सबसे तेज है। गर्मियों में बर्फ के पिघलने से अंटार्कटिका में बर्फ की पट्टियों और ग्लेशियरों की स्थिरता प्रभावित होती है।
Posted in: Social News
Leave a Reply