- 'No new videos.'
साइना विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर पर
सिंगापुर सुपर सीरीज में क्वार्टर-फाइनल में पहुंचने वाली शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल गुरुवार को जारी बैडमिंटन विश्व महासंघ की महिला एकल रैंकिंग में एक पायदान के फायदे से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है.
लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदकधारी साइना इंडोनेशियाई सुपर सीरीज प्रीमियर में अपना एकल खिताब बरकरार रखने में असफल रहने के बाद चौथे स्थान पर खिसक गई थी लेकिन पिछले हफ्ते सिंगापुर में अंतिम आठ में पहुंचने के कारण वह 73510 अंक से तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रही.
Leave a Reply