- 'No new videos.'
दीपावली : बाजारों में बढ़ी रौनक

भारत की सांस्कृतिक विरासत में त्योहारों का विशेष महत्व है। ये पर्व लोगों को एकता के सूत्र में पिरोने में सहायक हैं, वहीं परस्पर प्रेम और सद्भावना के प्रेरक भी हैं। दीपों का पर्व दीपावली भी उपरोक्त पंक्तियों का संदेशवाहक है। कार्तिक अमावस्या की काली रात में टिमटिमाते दीपक जहां अंधकार का नाश करते हैं, वहीं इंसान के भीतर नई ऊर्जा का संचार करते हैं। दीपावली में कुछ दिन ही शेष रह गए है। बाजारों में मिठाइयां, पटाखे, दीप, लड़ियां व गिफ्ट आइटमें सज चुकी हैं। घर को सजाने और अपनों को देने के लिए बाजार में इस बार आकर्षक गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं।
Leave a Reply