- 'No new videos.'
महेश्वर में सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माए जा रहे एक आइटम सॉन्ग पर 75 लाख का कॉस्ट्यूम
75 लाख का कॉस्ट्यूम और ढाई करोड़ फीस। सेट डिज़ाइन भी लाखों की। तकरीबन साढ़े तीन करोड़ रुपए। यह रकम खर्च हुई है सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माए जा रहे एक आइटम सॉन्ग पर। इसकी शूटिंग महेश्वर में हो रही है। रविवार से शुरू हुए शूटिंग शेड्यूल के लिए सोनाक्षी रविवार दोपहर इंदौर पहुंचीं और यहां से महेश्वर के लिए रवाना हुईं।
संजय कपूर के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का यह सॉन्ग मेगाबजट सॉन्ग है। इसमें कोरियोग्राफी रेमो डिसूज़ा की है। रेमो और प्रोड्यूसर संजय कपूर भी सोना के साथ शहर आए। रात 11 बजे से गाने की शूटिंग शुरू हुई। फिल्म में लीड एक्टर अर्जुन कपूर हैं और मनोज वाजपेयी भी अहम भूमिका में हैं। सॉन्ग में वे भी सोनाक्षी का साथ देंगे। सिटी भास्कर ने पिछले दिनों बोनी कपूर की खबर प्रकाशित की थी। वे इसी फिल्म की लोकेशन देखने आए थे।
कितना सुकून है इस शहर में- ‘यह शहर कितना खूबसूरत है। यहां अलग ही सुकून है। मुम्बई में ऐसी शांति कम ही मिलती है। अब हम महेश्वर जा रहे हैं। वहां के बारे में भी काफी कुछ सुना है मैंने। आई एम गोइंग टू एक्स्प्लोर दैट प्लेस!’ एयरपोर्ट पर यह कहा दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने।
Leave a Reply