- 'No new videos.'
स्विट्जरलैंड में दुनिया की सबसे ज़्यादा चॉकलेट की खपत
चॉकलेट 1100 ई. पूर्व से ही लोगों को अपने स्वाद का मुरीद बनाए हुए है। कोकाओ के बीजों से बनने वाले चॉकलेट का इतिहास मेसोअमेरिका से शुरु होता है। दुनिया के हर देशों में अलग-अलग ब्रांड के चॉकलेट की मांग है। अगर आप भी चॉकलेट के दिवाना हैं, तो जानिए दुनिया के पांच सबसे फेमस चॉकलेट डेस्टिनेशन्स के बारे में…
स्विट्जरलैंड में सबसे ज़्यादा चॉकलेट की खपत होती है। कई फेमस ब्रांड जैसे कि टोबलेरोन, नेस्ले और लिंडट की कंपनियां स्विट्जरलैंज की ही हैं। ज्यूरिख को स्विट्जरलैंडा का चॉकलेट हब माना जाता है। स्विट्जरलैंड में ज्यूरिख से ही चॉकलेट का सबसे ज़्यादा व्यापार होता है। लिंडट , स्प्रुंगली और टुस्केर ब्रांड ज्यूरिख के ही हैं। यहां के लॉकल कैफे और शॉप्स पर आपको हर तरह की चॉकलेट मिल जाएगी। ज्यूरिख में कई खूबसूरत चॉकलेट बुटिक भी हैं।
Leave a Reply