- 'No new videos.'
भाविका ने दिलाया मध्यप्रदेश को पहला स्वर्ण
इंदौर। इंदौर जिला तैराकी संगठन द्वारा आयोजित 31वीं राष्ट्रीय सब जूनियर तैराकी स्पर्धा का रंगारंग शुभारंभ महू नाका स्थित तरण पुष्कर पर हुआ। मेजबान दल के लिए पहला स्वर्ण भाविका पिंगले ने गोताखोरी में अर्जित किया। वहीं काजल कानगुड़े ने रजत पदक अपने नाम किया। पहले दिन कर्नाटक और महाराष्ट्र के तैराकों का दबदबा रहा। दोनों 6-6 स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे। सर्विसेस की टीम ने 3 स्वर्ण पदक जीते। तीनों पदक गोताखोरी में हासिल किए। इससे पहले स्पर्धा का शुभारंभ प्रदेश के पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र पटवा, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार अष्ठाना, विधायक मालिनी गौड़, वीरेंद्र नानावटी, भवानी शंकर शर्मा के आतिथ्य में हुआ। संचालन लोकेंद्रसिंह राठौर ने किया और आभार रवींद्र दुबे ने माना। खिलाडिय़ों को शपथ मप्र की एनी जैन ने दिलाई।
Leave a Reply