- 'No new videos.'
MP BUDGET: कैसी है अर्थव्यवस्था, किसे क्या मिला
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया ने 2014-15 के लिए 1 लाख 17 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री के अनुसार पिछले साल मध्य प्रदेश की विकास दर 9.94 प्रतिशत रही। वहीं राज्य का राजकोषीय घाटा 13425 करोड़ रहा, जो जीडीपी का 2.5 फीसदी है।
आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के बजट की मुख्य बातें-
• स्वास्थ्य बजट में 53 फीसदी की बढ़ोत्तरी। • लाड़ली लक्ष्मी के लिए 478 करोड़ रुपए का बजट। • पोषण आहार के लिए 1153 करोड़ रुपए। • अन्नपूर्णा योजना में 18 लाख नए परिवार जोड़े गए। • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए 66 करोड़ रुपए। • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए 76 करोड़ रुपए का प्रावधान।
Leave a Reply