- 'No new videos.'
रानी रूपमति के महल में पहुंचे पयर्टक, वीकेंड के लिए मांडू तैयार
रिमझिम फुहारों और घने बादलों से पर्यटन नगरी मांडू का सौंदर्य खिल गया है। हर तरफ हरियाली है। बादल जैसे सैलानियों को सावन संगीत सुनाते को आतुर हैं। ऐतिहासिक धरोहरें बुला रही हैं। शुक्रवार को सैकड़ों सैलानी रानी रूपमति के महल, जहाज महल, अशरफी महल, जामा मसजिद पर पहुंचे। इनमें इंदौर के कॉलेज छात्र-छात्राएं शामिल हैं। शनिवार-रविवार को वीकेंड के लिए मांडू तैयार है और सैरसपाटे को मजेदार बनाने के लिए सुहाना मौसम भी..। इंदौर, देवास और धार में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर फुहार बरसती रही, लेकिन शाम को बूंदों ने रफ्तार पकड़ी। मौसम विभाग के अनुसार इंदौर में रात 8.30 तक 22.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसे मिलाकर कुल 172.6 मिमी बारिश हुई। धार में एक घंटे तक बादल जमकर बरसे। वहां अब तक करीब साढ़े तीन इंच बारिश हो चुकी है। देवास में भी शाम को तेज बारिश हुई। उधर, झाबुआ के पारे में अप्रत्याशित उछाल आया है। यहां 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है।
Leave a Reply