- 'No new videos.'
वेंकटेश मंदिर में शुरू हुआ जन्माष्टमी उत्सव
वेंकटेश मंदिर गुमाश्तानगर, छत्रीबाग और विद्यापैलेस में मंगलवार को जन्माष्टमी उत्सव शुरू हुआ। मंदिरों में उदयकालीन रोहिणी नक्षत्र में जन्माष्टमी का उत्सव मनाते है। मंगलवार को उदयकालीन रोहिणी नक्षत्र में जन्माष्टमी का उत्सव शुरू हुआ। मंदिरों में विशेष सजावट की गई। शाम को अभिषेक होगा। रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव के बाद नंदोत्सव भी मनाया। वेंकटेश मंदिर छत्रीबाग में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए शुरू हो गई। भगवान का अभिषेक कर विशेष पौशाक पहनाई गई। बाद में शृंगार हुआ। शाम को स्तोत्र पाठ, भजन-कीर्तन। देर रात को महाआरती होगी। मटकी फोड़कर नंदोत्सव भी मनाया जाएगा। गुमाश्तानगर, विद्या पैलेस कॉलोनी में भी कृष्ण जी की विशेष झांकी बनाई गई।
Leave a Reply