- 'No new videos.'
आईईएस, आईपीएस एकेडमी में ‘ग्रीन केमिस्ट्री एंड ग्रीन इंजीनियरिंग’ विषय पर दो दिवसीय नेशनल वर्कशॉप
इंदौर। केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, आई.ई.एस. आई.पी.एस. एकेडमी की ओर से ‘ग्रीन केमिस्ट्री एंड ग्रीन इंजीनियरिंग फाॅर सस्टेनेबल एनवायर्नमेंट’ के विषय पर हाल ही में एक नेशनल वर्कशॉप आयोजित किया गया। साइंस और इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड, विज्ञान और तकनीकी विभाग, मिनिस्ट्री आॅफ साइंस एंड टेक्नोलाॅजी, भारत सरकार, द्वारा प्रायोजित था। वर्कशॉप का उद्देश्य ग्रीन केमिस्ट्री के क्षेत्र में नए आयामों तथा प्रारूपों को विद्यार्थियों और समाज के समक्ष प्रकाशित करना था।
वर्कशॉप में डॉ. परेष ढेपे, वैज्ञानिक नेशनल केमिकल लेबोरेटरी पुणे ने मुख्य व्याख्यान दिया। वर्कशॉप प्रतिदिन 3 से 4 सत्रों में आयोजित हुआ।इसा दौरान इंजीनियरिंग कॉलेजों के व्याख्याताओं और विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यशाला का लक्ष्य सामाजिक पर्यावरण में समन्वय स्थापित करने का तथा समाज में व्यवहारिक संदेश को प्रसारित करना था।
इसके साथ ही आई.पी.एस. एकेडमी परिवार के अध्यक्ष अचल चैधरी ने सभी श्रोताओं और सहभागियों को अभिवादन प्रेषित किया।
Leave a Reply