- 'No new videos.'
महाष्टमी आज, दोपहर 12.07 बजे के बाद शुरू हुर्इ नवमी तिथि
इंदौर. नवरात्रि इस बार आठ दिनों की है। गुरुवार को महाअष्टमी-महानवमी तिथि एक साथ है। घर-घर देवी स्वरूप में कन्या पूजन किया जा रहा है साथ ही महायज्ञ में विशेष आहुतियां दी जा रही हैं। जिन परिवारों में अलसुबह नवमी का पूजन होता है वे शुक्रवार को पूजन करेंगे। पंडितों के अनुसार गुरुवार दोपहर 12.07 बजे तक अष्टमी तिथि, इसके बाद नवमी शुरू हुई जो शुक्रवार सुबह 9.58 बजे तक रहेगी। गुरुवार को बिजासन माता मंदिर, अन्नपूर्णा, हरसिद्धि सहित अन्य प्राचीन मंदिरों में दर्शन के लिए लोगों की कतारें लग गई। गौराकुंड स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में फूलों का विशेष शृंगार हुआ। > देवी मंदिरों में विशेष अनुष्ठान, लोगों ने कुलदेवी का पूजन किया। > दोपहर 12.07 बजे तक अष्टमी तिथि, इसके बाद नवमी।
Leave a Reply