- 'No new videos.'
रात 8.24 पर निकलेगा चांद
करवाचौथ पर शनिवार को इस बार सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। जो महिलाओं को समृद्धि प्रदान करने वाला होगा। करवा चौथ पर महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी और चंद्रमा के दर्शन कर ही व्रत तोड़ेंगी। उज्जैन में शनिवार को रात 8.24 बजे चंद्रोदय होगा। ज्योतिषाचार्य व्यास ने कहा 11 अक्टूबर को सुबह 10.18 बजे चतुर्थी लग जाएगी। चूंकि करवा चौथ व्रत में चंद्र व्यापानी तिथि का महत्व है। इसलिए शाम को चंद्रोदय के समय चतुर्थी में व्रत श्रेष्ठ रहेगा। इस दिन सुबह 6.26 बजे से सिद्धि योग शुरू होगा, जो सिद्धि प्रदाता एवं समृद्धि कारक रहेगा। करवा चौथ व्रत के लिए महिलाओं ने गुरुवार को बाजार से पूजन सामग्री और मिट्टी के करवों की खरीदी की। दुकानों पर भी कई आकर्षक डिजाइनों के साथ फैंसी करवें बिकने आए हैं।
Leave a Reply