- 'No new videos.'
फ्रेंचाइजी अकेले संभालेगी बिजली व्यवस्था
उज्जैन। शनिवारसे फ्रेंचाइजी एस्सेल विद्युत वितरण कंपनी अकेले ही शहर की बिजली व्यवस्था संभालेगी। मीटर रीडिंग, बिल वितरण, बिलों की वसूली, खराब नए मीटर बदलना आदि कार्य वह देखेगी। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का साथ फ्रेंचाइजी से छूट जाएगा। अनुबंध के तहत तीन माह से दोनों कंपनी संयुक्त रूप से बिजली व्यवस्था संभाल रही थी। प्रतिनियुक्ति पर आने वाले कर्मचारियों की ही सेवाएं फ्रेंचाइजी में ली जाएगी,बाकी कर्मचारी जिले में कार्य करेंगे। शहर की बिजली व्यवस्था की फ्रेंचाइजी मुंबई की मेसर्स स्मार्ट वायरलेस प्रालि को दी है। कंपनी उज्जैन में एस्सेल विद्युत वितरण के नाम से काम कर रही है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के स्टॉफ को साथ में लेकर फ्रेंचाइजी को तीन माह तक काम करना था, यह अवधि 1 नवंबर को पूरी हो रही है। हालांकि फ्रेंचाइजी बिजली कंपनी के कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर ले रही है। जो कर्मचारी सहमत हैं, उन्हें प्रक्रिया के तहत प्रतिनियुक्ति पर लिया जा रहा है। उनकी सेवाएं ली जाएगी। जिन अधिकारियों कर्मचारियों का कार्य ठीक होगा, उनका फ्रेंचाइजी वेतन बढ़ाने के साथ अन्य सुविधाएं भी देगी।
Leave a Reply