- 'No new videos.'
कर्बला पहुंचेंगे शहरभर के ताजिए
इंदौर. यौमे आशुरा पर दोपहर तीन बजे इमामबाड़ा से ताजिया उठेगा जो राजबाड़ा की परिक्रमा कर यशवंत रोड, मच्छी बाजार, हरसिद्धि, कलेक्टोरेट होते हुए शाम को कर्बला पहुंचेगा जहां तीन दिनी मेला शुरू होगा। सरकारी ताजिया इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष इनायत हुसैन कुरैशी ने बताया सरकारी ताजिए के पीछे शहरभर के ताजिए शामिल होंगे और कर्बला पहुंचेंगे। शिया समाज के चार ताजियों का जुलूस दोपहर 1.45 बजे कागदीपुरा से निकलेगा। कागदीपुरा बड़े घोड़े तक मरसिया खानी, नोहा खानी के साथ मातम करते समाज के लोग चलेंगे। महू नाका मेनरोड से लालबाग तक तेज धारदार जंजीरों से नवयुवक मातम करेंगे। शाम 4.30 बजे जुलूस कर्बला पहुंचेगा जहां ताजियों को दफन किया जाएगा। यहां भी तेज धारदार छुरी से सिर के बीच कट लगाकर खूनी मातम करेंगे। समाज के लोग फाका रखेंगे। ताजिए दफन करने के बाद रात को मगरीब की नमाज व विशेष मजलिस-ए-गरीबा होगी। यह मजलिस अंधेरे में होगी।
Leave a Reply