इंदौर. प्रदेश में शीतलहर शुरू हो गई है। बुधवार को इंदौर, खजुराहो और पचमढ़ी में शीतलहर दर्ज की गई है। बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 20 मीटर रही। अधिकतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बैतूल में तापमान सबसे कम 3.4 डिग्री रहा।1990 में था 3.2 डिग्री- इंदौर में ठंड ने वैसे 24 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इसके पूर्व 1990 में रात का तापमान 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद 2003 में पांच डिग्री सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा था। अब दिसंबर 2014 में तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इंदौर में अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही रहेगा। पाला गिरने की भी आशंका है। दिन का तापमान और गिरेगा। ज्यादा सर्दी में हवा ज्यादा ठंडी होती है और पेड़-पौधों व जमीन का तापमान ज्यादा होता है। यह हवा पौधों पर जम जाती है। इससे पौधे सांस नहीं ले पाते। नुकसान होने की संभावना होती है। बुधवार को घने कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ। सुबह दृश्यता इतनी घट गई थी कि 20 मीटर के आगे कुछ नजर नहीं आ रहा था। इसके कारण सुबह इंदौर आने वाली तीन उड़ानों को मुंबई और दिल्ली में ही रोक दिया गया था।
Leave a Reply