
इंदौर/भोपाल. पेट्रोल-डीजल फिर सस्ता किया गया। भोपाल में पेट्रोल 2.68 रुपए और डीजल 2.57 रुपए प्रति लीटर। नई दरें शुक्रवार रात से लागू हो गई हैं। लेकिन सरकार ने लोगों को आधा फायदा ही दिया। पेट्रोल-डीजल पर दो-दो रुपए एक्साइज ड्यूटी भी बढ़ा दी। ड्यूटी बढ़ाने को लेकर एक बार फिर विकास की जरूरतों का हवाला दिया गया। इससे पहले 16 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल 2-2 रुपए सस्ते हुए थे।
अगस्त से पेट्रोल 9 बार और अक्टूबर से डीजल 5 बार सस्ता किया जा चुका है। सरकार नवंबर से अब तक 4 बार एक्साइज ड्यूटी भी बढ़ा चुकी है। इससे मार्च 2015 तक उसकी कमाई करीब 20,000 करोड़ रुपए बढ़ जाएगी। अगर सरकार चार बार एक्साइज ड्यूटी नहीं बढ़ाती तो पेट्रोल 7.75 रुपए व डीजल 6.50 रुपए और सस्ता होता।
PETROL
हमें : 16 जून 2014 को पेट्रोल की कीमत 71.46 रुपए प्रति लीटर थी। अब 58.91 रु.। 12.55 रुपए सस्ता। फायदा 17.5% का।
सरकार : 16 जून 2014 को एक्साइज ड्यूटी 9.48 रुपए थी। अब 17.46 रुपए। यानी 84% फायदा।
तेल कंपनी : 16 जून 2014 को मार्जिन था 3.19 रुपए। अब 6.42 रुपए। यानी 101 % फायदा।
DIESEL
19 अक्टूबर 2014 को डीकंट्रोल। तब 55.60 रुपए/लीटर, अब 48.26 रुपए। यानी 7.34 रुपए सस्ता। 13.2%का फायदा
इस दौरान कच्चे तेल का भारतीय बास्केट 58% सस्ता हुआ। 16 जून को क्रूड 118 डॉलर/बैरल।
Leave a Reply