इंदौर. उज्जैन के 84 में से 77 महादेव मंदिरों को विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने अपने मैप पर अपलोड किया है। सिंहस्थ के लिहाज से यह महत्वपूर्ण है। उज्जैन सर्कल के वन संरक्षक डॉ. पीसी दुबे के मुताबिक एसडीओ समेत सात अधिकारी, कर्मचारियों की टीम ने मंदिरों की अक्षांश-देशांश लोकेशन निकाली। पुजारियों से हर मंदिर का इतिहास, कहानी, विशेषता का संकलन किया। गूगल के कैलिफोर्निया स्थित मुख्यालय ने वहां भारतवंशी कश्यप दीक्षित से संपर्क साधा। सभी जानकारियां सही होने पर मंदिरों की जानकारियों को अपलोड किया गया। गूगल मैप पर ‘84 महादेव’ के नाम से सर्च करेंगे तो उज्जैन की लोकेशन आ जाएगी। जिस भी मंदिर पर क्लिक करेंगे, उसकी लोकेशन शो होगी। मंदिरों के फोटो भी जल्दी मैप पर नजर आएंगे।
Leave a Reply