ठंडी हवा से ठिठुरा शहर, दिन में भी जलाने पड़े अलाव
January 28, 2015
campus-live
भोपाल। पिछले तीन दिनों से बारिश के बाद अब शहर का मौसम धीरे-धीरे खुलने लगा है। इसके साथ ही ठंडी हवाओं का दौर भी शुरू हो गया है। सुबह से चल रही हवा के कारण पूरा शहर ठिठुर रहा है और लोगों को दिन में भी अलाव जलाना पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार से ठंड जोर पकड़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. अनुपम काश्यपि ने बताया कि पश्चिम मप्र में मौसम साफ होने लगा है। राजधानी भोपाल में भी दोपहर 3 बजे तक बादल छंटने लगेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी है। गुरुवार से ठंड आैर बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। कोहरा कम रहा अौर बारिश भी नहीं हुई। जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई।
Leave a Reply