चैत्र नवरात्र इस बार नौ नहीं आठ दिन की रहेगी। 21 मार्च को चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा से शुरू नवरात्र का समापन 28 मार्च को रामनवमी पर होगा। नवरात्र में हर दिन शुभ योग, विशेष मुहूर्त व पर्व का संयोग बनेगा, जो बाजार से खरीदी के लिए भी सर्वश्रेष्ठ है। उज्जैन के पंचांगकर्ता एवं ज्योतिषाचार्य पं.श्यामनारायण व्यास ने कहा सबसे अधिक शुभ योग नवरात्र के पहले दिन 21 मार्च गुड़ी पड़वा के दिन रहेगा। इस दिन विक्रम नवसंवत्सर 2072 का शुभारंभ होगा। शुक्ल पक्ष के प्रारंभ होने पर चंद्रमा इस दिन मीन राशि में रहेगा, जो शुभ फलदायक होगा। नवरात्र में खरीदी के लिए दो दिन सर्वार्थसिद्धि योग आएगा। वहीं कई तीज-त्योहार के संयोग में लोग देवी आराधना के साथ शुभ कार्यों की शुरुआत कर सकेंगे। दूज व तीज तिथि एक साथ होने से इस बार नवरात्रि आठ दिन की रहेगी। इसके पहले चैत्र नवराित्र वर्ष 2008 में 8 दिन की आई थी। 22 मार्च को सुबह 6.32 से रात 4.23 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग हर प्रकार की खरीदी के लिए शुभ। 23 मार्च को गणगौर तीज के दिन नए अनुबंध, गृह प्रवेश आदि कार्य उत्तम रहेंगे। 24 मार्च को सुबह सूर्योदय 6.30 बजे से रात 2.02 बजे तक सर्वार्थसिद्धि योग में वाहन, इलेक्ट्रानिक आदि की खरीदी शुभ है।
Leave a Reply