यह है दुनिया का सबसे ख़राब होटल
August 08, 2015
campus-live

बीजिंग। चीन में इन दिनों पर्यटकों के बीच में चार मंजिला होटल टॉकिंग प्वाइंट बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इसे दुनिया का सबसे खराब होटल माना जा रहा है। साउथ-वेस्ट चीन के चोंगक्विंग शहर के इस होटल की फोटोज तेजी से सर्कुलेट हो रही हैं। स्थानीय प्रशासन इसे गिराना चाहता है। लेकिन इसका मालिक सही मुआवजा न मिलने के कारण इसकी इजाजत नहीं दे रहा। जर्जर हालत में भी मालिक होटल को खोले हुए है।
प्रशासन ने बताया कि यहां कमर्शियल बिल्डिंग बनाने का प्लान है। इलाके के आसपास की सभी बिल्डिंग्स को गिराया जा चुका है। बस यही होटल बचा है। इसका मालिक सरकार की ओर से दिए जाने वाले मुआवजे पर राजी नहीं है। इस कारण उसने अभी तक होटल खोल रखा है |
Leave a Reply