
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने अपने संबद्ध सभी कॉलेजों के कैंपस को छात्राओं और महिला कर्मचारियों के खिलाफ होने वाले अपराधों से मुक्त बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
इसके लिए कैंपस सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा है। यही नहीं, छात्राओं और महिला कर्मचारियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताने के लिए अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
आरजीपीवी ने अपने सभी इंजीनियरिंग कॉलेज में महिला कर्मचारियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला नीति लागू कर दी है। कुलपति प्रो. पीयूष्ा त्रिवेदी के अनुसार शिक्षण संस्थाओं के कैंपस में तेजी से बढ़ते महिला अपराधों की रोकथाम के लिए यह निर्णय लिया गया है। विवि महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता के लिए फेसबुक, टि्वटर आदि सोशल नेटवर्किüग साइट का उपयोग भी करेगा।
कॉलेजों में छात्राएं उनके साथ होने वाली किसी भी घटना की जानकारी संबंधित सेल को देंगी। मामला पुलिस को सौंपने की अपेक्षा पहले कॉलेज स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। इसका कारण कॉलेजों की बिगड़ती छवि को बचाने के लिए किया जा रहा है।
यूजीसी और एआईसीटीई की गाइडलाइन के अनुसार आरजीपीवी से संबद्ध सभी कालेजों में छात्राओं और महिला कर्मचारियों के लिए महिला नीति तैयार की गई है। इससे कैंपस में होने वाले महिला अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी।
Leave a Reply