
इंदौर.इल्वा स्कूल में बुधवार को अपराधों की रोकथाम व ट्रैफिक अवेयरनेस को लेकर आयोजित सेमिनार में एडीजी विपिन कुमार माहेश्वरी ने स्कूली बच्चों के सवालों के जबाव दिए। उन्होंने बच्चों को बताया, हमेशा यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। अपराधों से जुड़ी सूचना भी पुलिस कंट्रोल रूम, सिटीजन कॉर्प व सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों के जरिए पुलिस को देना चाहिए। सवाल पूछने वाले स्कूली छात्रों को पुलिस ने इनाम भी दिए। कार्यक्रम में एसपी मुख्यालय अखिलेश झा, एसपी पश्चिम डी. कल्याण चक्रवर्ती, एएसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव, एएसपी देवेंद्र पाटीदार मौजूद रहे।
सवालो का दौर भी चला जिसमे बच्चो ने यह सवाल किये-
प्र. वारदात के बाद पुलिस समय पर क्यों नहीं पहुंचती?
– पुलिस के लिए रिस्पांस टाइम चुनौती रहता है। पुलिसकर्मियों की सीमित संख्या व जनंसख्या अधिक होने से परेशानी आती है। डायल 100 योजना रिस्पांस टाइम को सुधारने की दिशा में शुरू की गई एक अनूठी पहल है।
प्र. रात के समय महिलाएं सुरक्षित क्यों नहीं होती?
-ऐसा नहीं है, महिलाएं रात में सुरक्षित नहीं है। रात 12 बजे तक महिलाओं को परिवार या दोस्तों के साथ शहर में घूमते देखा जा सकता है।
प्र. 6 साल की बच्ची से लेकर 60 साल की महिलाओं तक से बलात्कार के मामले क्यों सामने आते हैं?
-ऐसी घटनाएं लोगों की मानसिक विकृति का परिणाम होती है। ऐसी घटनाओं को सावधानी व जागरूकता से रोका जा सकता है।
Leave a Reply