- 'No new videos.'
भोपाल में फहराया गया है दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा तिरंगा
भोपाल। विश्व का तीसरा सबसे ऊंचा तिरंगा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फहराया गया है। जिसे 27 मई 2015 को फहराया गया था। वल्लभ भवन के सामने सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में 90 फीट लंबा, 60 फीट चौड़ा और 235 फीट ऊंचा तिरंगा है। इससे पहले देश का दूसरा सबसे ऊंचा तिरंगा हरियाण के फरीदाबाद में 3 मार्च 2015 को 250 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया था।
जबकि देश में सबसे ऊंचे तिरंगे का नाम रांची को जाता है। 23 जनवरी 2016 को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रांची में पहाड़ी मंदिर के पास सबसे ऊंचे खंभे पर देश के सबसे विशाल तिरंगे झंडे को फहराया। ये झंडा 66 फुट लंबा, 99 फुट चौड़ा और 293 फुट ऊंचे खंभे पर फहराया गया है।
एक नजर में तिरंगा सबसे उंचा, सबसे बड़ा
1- रांची: 293 फीट (99 गुणा 66 फीट)
2- फरीदाबाद: 250 फीट (96 गुणा 64)
3- भोपाल: 235 फीट ( 90 गुणा 60)
Leave a Reply