
कलेक्टर पी. नरहरि ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें टेली रिक्शा के उपयोग और सुरक्षा संबंधित जानकारी बताई गई है। वीडियो में यह भी बताया गया है कि महिलाएं, युवतियां व बच्चे टेली रिक्शा में आसानी से सुरक्षित यात्रा कर सकते है।
हर शहरवासी सुरक्षित यात्रा करेगा। यही भरोसा दिलाते हुए शहर में टेली रिक्शा शुरू हो गया है|
ऑटो रिक्शा बुक करने के लिये उपभोक्ता को या तो इनकी वेबसाइट पर लॉगइन करना होता है या फिर वे इनके विशेष फोन नंबर 9098098098 (फिलहाल यह सेवा सिर्फ इंदौर में उपलब्ध है) पर फोन कर सकते हैं। एक बार उपभोक्ता अपनी यात्रा के समय का उल्लेख करने के साथ-साथ अपने प्रस्थान और आगमन के स्थान के बारे में जानकारी दे देता है।
लुधियाना के रहने वाले करन वीर सिंह ने मध्य प्रदेश के इंदौर में टेली रिक्शा के नाम से एक सेवा की शुरुआत की।करण लुधियाना से इंदौर अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने आए थे। यहां आने के बाद उन्होंने ऑटो रिक्शा वालों का एकाधिकार देखने के अलावा टैक्सी सेवाओं में होने वाली देरी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में सुरक्षा विकल्पों की कमी को गहराई से महसूस किया। टेली रिक्शा ने प्रारंभ में 50 ऑटो रिक्शा के साथ बाजार में अपना पहला कदम रखा था, जो अब बढ़कर 5 हजार तक पहुंच गया है और जल्द ही भोपाल और उज्जैन में भी अपनी सेवाओं को विस्तारित करने वाले हैं।
Leave a Reply