तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने भारत में बाढ़ के लिए आपात अलर्ट फीचर जारी किया है। गूगल ने यह फैसला प्राकृतिक आपदाओं के बारे में महत्वपूर्ण सूचनाओं तक लोगों की पहुंच उपलब्ध कराने के अपने प्रयासों के तहत लिया है।
गूगल ने कहा है कि भारत में अब 170 से अधिक क्षेत्रों के लिए नदी के जल स्तर की सूचना के साथ बाढ़ के अलर्ट का पता लगाया जा सकता है। केंद्रीय जल आयोग के पास इन 170 से अधिक क्षेत्रों में सक्रिय निगरानी स्टेशन हैं।
ट्रूकॉलर से अनजान नंबर का पता लगाने समेत कर सकते हैं ये भी काम
गूगल के मुताबिक अलर्ट गूगल पब्लिक अलर्ट प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध कराए जाएंगे। ये वो प्लैटफॉर्म है जिन पर गूगल अपनी आपातकालीन सूचनाएं प्रसारित करता है। इन अलर्ट्स पर क्लिक करने पर संबन्धित सूचनाएं जैसे मैप, बाढ़ का अनुमानित समय और उससे बचने के लिए जरूरी हिदायतें भी दिखाई देंगी।
गूगल के तहत बाढ़ का अलर्ट डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर वेब सर्च, गूगल मैप्स, और गूगल एप में गूगल नाउ कार्ड्स के जरिए भी हासिल किया जा सकता है।
Leave a Reply