
फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड माने जाने वाले ऑस्कर अवॉर्ड के 88वें समारोह में शिरकत करने वाले लोगों में प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल कर लिया गया है। प्रियंका चोपड़ा अभी हाल ही में प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल’ की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल आई थीं।
ये तो आपको पता ही है कि प्रियंका एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। अच्छी बात यह है कि प्रियंका ने इस दिशा में एक और कामयाबी हासिल की है और देश का नाम रोशन किया है। प्रियंका फिल्मी दुनिया में मशहूर ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ में प्रेजेंटर के रूप में शामिल होंगी। इस बात की पुष्टि अकादमी अवॉडर्स के ट्विटर हैंडल पर कर दी गई है। प्रियंका के साथ-साथ इस अवॉर्ड फंक्शन में स्टीव केरल ,क्वींसी जोंस, ओलिविया मून, जेसन सेगल जैसी हस्तियां भी शामिल होंगीं।
Leave a Reply