
मेक इन इंडिया के साथ हमें डिजाइन इन इंडिया पर फोकस करने की जरूरत है। हमें भारत को एक ब्रांड के रूप में उभारने की जरूरत है।
इसके लिए जरुरी है कि हम सभी अपना योगदान पहचानें और 100 फीसद देने की कोशिश करें। तभी हम इंडिया को ब्रांड के रूप में ग्लोबल लेवल पर प्रजेंट कर सकेंगे। यह कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शशि थरूर का। वे गुरुवार को ट्रिपल आईडी के नेशननल कन्वेंशन ‘इमैजिन’ के शुभारंभ पर सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा महात्मा गांधी, बिरजू महराज ने ताज महल इंडिया को बतौर ब्रांड बनने में मदद की।
इंडिया को ब्रांड बनाने में यहां मौजूद नेचुरल ब्यूटी, बॉलीवुड, ज्वेलरी डिजाइनिंग, हार्मोनी, डाइवर्सिटी, रिच कल्चर, आयुर्वेद, योगा और आईटी का यूज किया जा सकता है। मेक इन इंडिया के साथ हमें डिजाइन इन इंडिया पर भी फोकस करने की जरूरत है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि यह मेक फॉर इंडिया भी हो। एक ब्रांड के साथ उसकी प्रॉमिसेस जुड़ी रहती हैं। हमें भी इंडिया की ब्रांड इमेज से जुड़े वादों को पूरा करना होगा। इंक्रेडिबल इंडिया के बजाय क्रेडिबल इंडिया बनाने की जरूरत है, जिसे दुनिया पसंद करे।
Leave a Reply