
इंदौर. फॉर्मल और पार्टी वियर ड्रेसेस को स्टाइलिश बनाने के लिए लॉन्ग जैकेट्स का ट्रेंड चल रहा है। ये लॉन्ग जैकेट्स अपने आप में भी बहुत स्टाइलिश हैं। हैवी एब्रॉयडरी या सीक्वेंस वर्क से सजे जैकेट्स ड्रेस को रिच लुक देते हैं। इनकी खास बात ये है कि ये इंडियन स्टाइल या वेस्टर्न ड्रेसेस दोनों पर पहने जा रहे हैं। यूथ में इसे लेकर क्रेज बढ़ रहा है।
फैशन डिजाइनर पूर्वा सैनी ने बताया, जैकेट्स का ट्रेंड अब ब्राइडल वियर में भी है। लहंगे से लेकर पार्टी गाउन तक में भी ब्राइड जैकेट्स पहन रही हैं। जैकेट्स पर हैवी वर्क हो तो लहंगा प्लेन हो सकता है। इसी तरह फ्लोर लेंथ अनारकली सूट्स पर भी लॉन्ग जैकेट्स इन हैं। जैकेट्स के जरिए एथनिक वियर को फ्यूजन लुक दिया जा सकता है। लंबे स्लिट इन्हें स्टाइलिश लुक देते हैं। पार्टी में इन्हें पहनने पर हैवी ज्वैलरी पहनने की भी जरूरत नहीं होती।
जैकेट्स में इतने स्टाइल हैं कि पहनने वालों के पास ऑप्शंस की कमी नहीं है। जैकेट्स स्टैंड कॉलर, चाइनीज कॉलर, हाफ कॉलर या फिर विदाउट कॉलर भी हो सकते हैं। कॉलर्स पर अलग से जरी वर्क भी करवाया जा सकता है। कॉलर को दो रंग में भी पहना जा सकता है, यानि आगे के रंग अलग और पीछे का रंग अलग। इन्हें फुल स्लीव, थ्री फोर्थ या विदाउट स्लीव भी पहन सकते हैं। जैकेट्स की फैब्रिक रॉ सिल्क, खादी सिल्क, वेलवेट या नेट हो सकती है।
Leave a Reply