
Twitter में 3 मार्च को कई बदलाव होने जा रही है। ट्विटर में अब नई Timeline डिस्पले होने जा रही है। यह नई टाइमलाइन आने के बाद यूजर्स अपनी प्रोफाइल, लिस्ट्स और कलेक्शन्स को इस पर लगा पाएंगे।
ट्विटर पर नई टाइम लाइन लगाने के अलावा इस पर Hide Media ऑप्शन भी हटा दिया जाएगा। ट्विटर में से हाइड मीडिया ऑप्शन हटने के बाद ट्वीट बाय डिफॉल्ट एक्सपेंड हो जाएंगे।
ट्विटर पर नई टाइमलाइन आने के बाद रिट्वीट करना भी आसान हो जाएगा। इसके बाद सभी टाइमलाइन ऑटोमेटिकली अपग्रेड हो जाएंगी, लेकिन उनका करंट साइज और कस्टमाइजेशन प्रिफरेंस पहले की तरह ही रहेगा।
ट्विटर ने अपने ब्लॉग पोस्ट पर इस बदलाव की जानकारी देते हुए कहा है कि नई टाइमलाइन पर कंटेंट पहले से ज्यादा रिच, रेस्पॉन्सिव और मीडिया फॉरवर्ड फार्मेट में डिस्पले होगा।�
Leave a Reply