
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की 108 फुट ऊंची प्रतिमा को ‘गिनीज वल्र्ड रिकॉड्र्स’ में सबसे विशाल जैन प्रतिमा के रूप में शामिल किया गया है। यह मूर्ति विश्व की सबसे बड़ी भगवान ऋषभदेव की प्रतिमा है। प्रतिमा को एक ही पत्थर को तराशकर बनाया गया है। यह प्रतिमा उत्तरी महाराष्ट्र जिले में बेगलान तहसील के तेहराबाद गांव के मंगी तुंगी पर्वत पर स्थित की गई है।
समिति अध्यक्ष हसमुख गांधी एवं पंचकल्याणक सम्मेलन समिति के प्रमुख डॉ. अनुपम जैन ने बताया कि हाल ही में आर्यिका गणिनी ज्ञानमति माता के सान्निध्य में आयोजित महामस्तकाभिषेक महोत्सव में भाग लेने के लिए बीते 27 फरवरी को को दो दिवसीय यात्रा पर इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों से 200 वाहनों से लगभग दस हजार लोग यहां पहुंचे। इंदौर से लगभग 51 स्थानों से 108 से अधिक बसों एवं निजी वाहनों से लगभग 5 हजार से अधिक श्रद्धालुजन मांगी-तुंगी पहुंचकर महाभिषेक में शामिल हुए।
इसके लिए गोयल नगर, गुमाश्ता नगर, समवशरण मंदिर कंचनबाग, मल्हारगंज, विजयनगर, तिलकनगर आदि से मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता, प्रदीपकुमार सिंह कासलीवाल, राजकुमार पाटोदी सुबह केसरिया ध्वज दिखाकर मंगल विदाई दी थी। इतने ही लोग आसपास के शहरों से भी पहुंचेंगे। मार्ग में महू, धामनोद, सेंधवा नगर पालिकाओं द्वारा स्वागत किया गया।
Leave a Reply