- 'No new videos.'
एलिगेंट इवेंट लेडीज क्लब का होली सेलिब्रेशन
इंदौर. एलिगेंट इवेंट लेडीज क्लब ने होली सेलिब्रेशन किया। इसमें महिलाओं ने गेम्स खेले और फूलों से होली खेल जम कर डांस भी किया। होली सेलिब्रेशन में ब्यूटी एक्सपर्ट उन्नति सिंह की वर्कशॉप हुई, जिसमें लाइव डेमो के साथ ब्यूटी टिप्स दिए गए। उन्नति सिंह ने जमकर होली खेलने पर जोर दिया साथ ही कहा कि इस त्योहार में थोड़ी सी सावधानी रख आप अपनी ब्यूटी को और निखार भी सकते हैं।
उन्नति सिंह ने बताया कि होली हमेशा नेचुरल कलर्स से खेलें तो स्किन को नुकसान नहीं होगा। होली खेलने से पहले बालों में तेल लगाएं और स्किन पर माइस्चराइजर लगाएं। रंगों को ज्यादा देर तक स्किन पर लगे न रहने दें।
ब्यूटी वर्कशॉप के बाद मेंबर्स ने एक दूसरे को गुलाल से टीका लगाया और फिर फूलों से होली खेली। सभी ने होली के फिल्मी गीतों पर डांस किया। रंग बरसे भीगी चुनरिया, बलम पिचकारी… जैसे गीतों की धूम रही।
होली के ब्यूटी टिप्स के बाद उन्नति सिंह ने लाइव डेमो देते हुए दो क्लब मेंबर्स का मेकओवर किया और नई हेयर स्टाइल्स सिखाईं। मेकओवर में बताया गया कि किस तरह चेहरे के आकार के हिसाब से मेकअप की कंटूरिंग होना चाहिए। उन्होंने मेंबर्स को बताया, सनस्क्रीन क्रीम को घर से बाहर निकलने पर ही नहीं बल्कि घर में रहते हुए भी लगाकर रखें। माइस्चराइजर भी हमेशा लगाएं। बालों को प्रतिदिन धोएं।
Leave a Reply