- 'No new videos.'
कलेक्टर निवास पर सरकारी अफसरों की धूम
इंदौर। एक ओर जहां पूरा शहर रंग से सराबोर हो रहा है वहीं सरकारी अधिकारी भी होली का जमकर लुत्फ ले रहे हैं। बुधवार को राजवाड़ा पर सरकारी होलिका दहन के बाद पूरे शहर में गुरुवार सुबह धुलेंडी मनाई गई। सभी ने जमकर रंगों से अपने दोस्तों के साथ होली का आनंद लिया। सरकारी अधिकारी भी सुबह सुबह कलेक्टर निवास पहुंचे। यहां पर उन्होंने कलेक्टर पी नरहरि को होली की बधाई दी साथ ही सभी ने आपस में रंग, गुलाल से होली खेली। कलेक्टर ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
Leave a Reply