- 'No new videos.'
देश की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन का शुभारम्भ
रेल मंत्री सुरेश प्रभु मंगलवार को देश की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन कही जाने वाली गतिमान एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की दूरी ये सेमी हाईस्पीड ट्रेन 100 मिनट में तय करेगी। इस ट्रेन में प्लेन की तरह होस्टेस मौजूद होंगी|
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक हम विमान की तरह अच्छी सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं। विमान की तरह गतिमान में ट्रेन होस्टेस होंगी और इसमें कैटरिंग सर्विस भी एयरलाइंस की तरह होगी। गतिमान एक्सप्रेस शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। गतिमान एक्सप्रेस (12050) हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सुबह 8.10 बजे चलेगी। यह आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह 9.50 बजे पहुंचेगी। इस दौरान कहीं भी यह ट्रेन नहीं रुकेगी। ट्रेन (12049 नंबर) शाम 5.50 बजे आगरा कैंट से रवाना होकर शाम 7.30 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली से आगरा 100 मिनट में पहुंचेगी। इसमें 5400 एचपी इेलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के साथ 12 कोच होंगे। इस समय की सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस आगरा से दिल्ली की 200 किमी की दूरी तय करने में 120 मिनट का समय लेती है।
रेलवे की 9 और रूट पर गतिमान एक्सप्रेस की चलाने की योजना है। इन रूटों में कानपुर-दिल्ली, चंडीगढ़-दिल्ली, हैदराबाद-चेन्नई, नागपुर-बिलासपुर, गोवा-मुंबई और नागपुर-सिकंदराबाद शामिल है।
गतिमान एक्सप्रेस में भारतीय और महाद्वीपीय व्यंजन मिलेंगे। इसके मेन्यू में गेहूं का उपमा, मिनी डोसा, कांजीवरम इडली, फ्रेश फ्रूट्स, स्विस रोल के साथ आलू कुलचा, रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स और चिकान रोल सर्व किया जाएगा। चिकेन सॉस के साथ स्पेनिश एग ऑमलेट और अखरोट स्लाइस केक बोन चाइना क्रॉकरी में सर्व किए जाएंगे।
Leave a Reply