- 'No new videos.'
‘स्पंदन’ में बांस की ज्वेलरी और ड्रेसेस का छाया जादू
इंदौर। बांस के बने फेब्रिक की डिजाइनर ड्रेसेस, बांस की ही ज्वेलरी और एक्सेसरीज में भी छाया बांस का खूबसूरत अंदाज। बांस के इस नायाब कलेक्शन को शुक्रवार की रात ब्रिलियंट कंवेनशन सेंटर में आयोजित फैशन शो ‘स्पंदन’ में शोकेस किया गया। अरण्या, लावण्या, निशेष और लय इन चार थीम पर हुए इस फैशन शो में दिखाए कलेक्शन को एनआईएफडी भोपाल के स्टूडेंट्स ने तैयार किया था।
अरण्या राउंड का कलेक्शन ट्रायबल लाइफ पर आधारित था। इसमें लेहरिया और शिगोरी पैटर्न को कॉस्ट्यूम में फॉलो किया। लावण्या केजुअल वियर कलेक्शन को लिए था। इसमें सादगी के साथ मन की शांति को डिजायनर कलेक्शन के जरिए बताया गया।
ब्राइट और वाइब्रेंट कलर थीम का सबसे खूबसूरत उदाहरण निशेष राउंड में दिखा। इस राउंड में बांस से तैयार कपड़े और फुटवियर को भी मॉडल्स ने रैंप पर शोकेस किया। आखिरी राउंड लय पंचतत्व पर केंद्रित था। इसमें अपेरल्स की कलर स्कीम और डिजाइन इन तत्वों के प्रकृति के अनुसार तैयार की गई थी। फैशन शो के साथ डांस परफॉर्मेंस भी जोरदार रही।
Leave a Reply