
इंदौर। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर एक बजे विशेष विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की। डेढ़ बजे वे महू पहुंचे।
नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो महू स्थित अंबेडकर स्मारक स्थल पर जाएंगे। इससे पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी महू आए थे, लेकिन तब स्मारक स्थल नहीं बना था। मोदी ने यहां मप्र में हुए दस साल में विकास कार्यों पर आधारित किताब का विमोचन किया। इसी के साथ उन्होंने यहां ग्रामोदय से भारत उदय अभियान का भी आगाज किया। उन्होंने अभियान का ध्वज भी जारी किया।
प्रधानमंत्री दोपहर डेढ़ बजे घाटाबिल्लौद रोड स्थित सभा स्थल पर आमसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें दो लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। इससे पहले वे आंबेडकर स्मारक जाएंगे।
मारक बनाने का फैसला बीजेपी का था – शिवराजदोपहर तीन बजे वे विमान से दिल्ली रवाना होंगे। केंद्र सरकार आंबेडकर की जन्म स्थली से ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की शुरूआत भी करने जा रही है, जो 24 अप्रैल तक चलेगा। अभियान का समापन जमशेदपुर में प्रधानमंत्री की सभा के साथ होगा।
Leave a Reply