
आज तक आपने आईपीएल में खिलाड़ियों को ग्राउंड पर ही हसंते और खेलते हुए देखा होगा, लेकिन विराट कोहली और क्रिस गेल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों खिलाड़ी एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से क्रिस गेल के लिए धमाकेदार पार्टी रखी गई थी।
गेल के इस पार्टी में टीम के कैप्टन विराट कोहली भी उनके साथ डांस करते नजर आए। बता दें, बीते दिनों क्रिस गेल को एक बेटी हुई थी। उन्होंने बच्ची का नाम ब्लश रखा है। बच्ची से मिलने के लिए क्रिस गेल स्वदेश लौट गए थे। अब उनकी वापसी पर टीम ने पार्टी रखी थी।
इस वीडियो को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अब तक दो लाख से ऊपर लोगों ने देखा है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस पार्टी में कप्तान विराट कोहली और क्रिस गेल ने साथ में डांस करके सबको हैरान कर दिया। इस वेलकम पार्टी में फ्लोर पर दोनों की जुगलबंदी देखी गई। इसके अलावा गिटार पर आरसीबी का एक और स्टार क्रिकेटर नजर आया। इस पार्टी की तस्वीरें विराट ने अपनी फेसबुक पर अपलोड भी की है।
Leave a Reply