- 'No new videos.'
लू से झुलस रहा शहर,42.7 डिग्री पर पारा
लू से शहर झुलस रहा है। चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हैं। तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। इस मौसम में पहली बार तापमान यहां तक पहुंचा है। मौसम विभाग ने तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है। गर्मी के तेवर दिन-ब-दिन तीखे होते जा रहे हैं। दोपहर में आग उगलते सूरज ने लोगों को घर में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। शाम तक सड़कें सूनी पड़ी रहती हैं। लू की लपटों से लोग बुरी तरह झुलस रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 ज्यादा 42.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से 1 ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शुष्क मौसम में तापमान 43 डिग्री पर पहुंच सकता है। –
Leave a Reply