- 'No new videos.'
जबलपुर स्मार्ट सिटी का एक दिवसीय कॉन्क्लेव शुरू
जबलपुर नगर निगम और इ-लेट ने मिलकर स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव की शुरुवात करी जिसमे सिंगापुर , होन्ग कोंग , साउथ कोरिया इत्यादि देशो से बिज़नेस कंसलटेंट आये| कार्यक्रम के मुख्या अतिथि के रूप में महापौर डॉक्टर स्वाति गोडबोले , पुलिस आई.जी श्रीनिवास राऊ , डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट महेश चन्द्र चौधरी , ग्रुप सीईओ (SE21 सिंगापुर लिमिटिड) मनीष त्रिपाठी मौजूद हुए|
कॉन्क्लेव के पहले सेशन में कमिशनर वेड प्रकाश जी ने स्वागत भाषण दिया| उन्होंने जबलपुर को को किस तरह स्मार्ट सिटी में विकसित किया जा रहा है इस पर प्रकाश डाला |
महापौर स्वाति गोडबोले ने कहा प्रधान मंत्री ने जबलपुर के महत्व को समझा और उसे स्मार्ट सिटी के 7वे नंबर पर ला दिया जो बहुत गर्व की बात है| हमे स्वछता अपने स्तर से शुरू करना होगा तभी जबलपुर स्मार्ट बन पाएगा|
महेश चन्द्र चौधरी जी ने भी कहा की जबलपुर स्मार्ट सिटी को तेज़ी से विकसित करने के लिए हम अपनी भूमिका पूर्ण रूप से अदा करेंगे|
सुलभ इंटरनेशनल के फाउंडर पद्म श्री बिंदेश्वर पाठक ने कहा की शहर को स्मार्ट बनाने के लिए सबसे ज़रूरी होता है स्वच बनाना इसके लिए उन्होंने सुलभ स्वचालय में नयी तकनीक विकसित की है उसके बारे में विकसित जानकारी दी|
कार्यक्रम जबलपुर के होटल जलजार में हुआ जिसमे कई बड़ी हस्तियां शिरकत की और जबलपुर को कैसे स्मार्ट बनाया जाए इस पर चर्चा करी |
कार्यक्रम का दूसरा सेशन २ बजे से होगा जिसमे एक्सपर्ट्स अपनी राय सबके सामने रखेंंगे|
Leave a Reply