- 'No new videos.'
हिंदी सिनेमा के ” बाबू भैया ” का 66वा जन्मदिन
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के राजनेता परेश रावल का आज 66वां जन्मदिन है। उन्हें 2014 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। रावल 1994 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहायक किरदार के लिए से सम्मानित हुए। इसके बाद इन्हें सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। यह केतन मेहता की फिल्म सरदार में स्वतंत्रता सेनानी ‘वल्लभभाई पटेल’ की मुख्य किरदार में नजर आए थे। रावल अहमदाबाद के पूर्व संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद हैं।
परेश रावल का जन्म मुंबई में हुआ। उनकी पत्नी का नाम स्वरूप संपत हैं। 1979 में मिस इंडिया बनी स्वरूप के साथ रावल का विवाह हुआ। स्वरूप ने टीवी कॉमेडी शो ‘ये जो है जिंदगी’ में काम किया है, जो काफी हिट हुआ। कहा जाता है कि इस सीरियल की खातिर उन्होंने कई इम्पॉर्टेन्ट शोज के ऑफर ठुकरा दिए थे। इनके दो बच्चे आदित्य और अनिरुद्ध हैं।
रावल एक हास्य फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में पहली बार दो किरदार में नजर आए। इसके बाद वर्ष 2000 में फिल्म ‘हेरा फेरी’ में अपने अभिनय और किरदार के कारण वह इसके बाद कई फिल्मों में मुख्य किरदार भी निभा चूकें हैं। ‘हेरा फेरी’ फिल्म में राजू (अक्षय कुमार) और श्याम (सुनील शेट्टी) उसके घर किराए पर रहते हैं। जबकि रावल उसमें मकान मालिक का किरदार निभाते हैं। इस किरदार को ‘हेरा फेरी’ के सफलता का श्रेय दिया गया है। इसमें उनके कार्य के लिए वह फिल्मफेयर पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ हास्यकार) भी जीत चूकें हैं। 2006 में उनका ‘बाबूराव’ का किरदार उसके दूसरे भाग ‘फिर हेरा फेरी’ में भी देखने को मिला, यह फिल्म भी सफल रही।
Leave a Reply