- 'No new videos.'
होल्कर कॉलेज ने मनाया १२५ साल पुरे होने का जश्न
शासकीय होलकर साइंस कॉलेज के 125 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को मनाए गए जश्न में बंदूकें लहराईं। समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व और मौजूदा विद्यार्थी शामिल हुए।
कॉलेज परिसर में दोपहर के वक्त जब ढोल-ढमाकों के साथ नाच-गाना चल रहा था, तभी कुछ विद्यार्थियों ने बंदूकें लहराईं। सुबह अहिल्या प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया, तब भी एक विद्यार्थी के हाथ में एयरगन देखी गई थी। हालांकि कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय व्यास का कहना है कि ऐसा हमारे कॉलेज के विद्यार्थियों ने नहीं किया। एयरगन बाहर से आए विद्यार्थी के हाथ में थी।
लकर कॉलेज स्टाफ, पूर्व प्राचार्य और विद्यार्थी सुबह 8 बजे राजवाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इसमें 1985 से लेकर मौजूदा दौर तक के प्राचार्य शामिल थे। पूर्व प्राचार्यों में डॉ. एसएल गर्ग, डॉ. पीएस काले, डॉ. बीके निलोसे, डॉ. हरवंश सिंह, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. भरत पुरे, आदि शामिल। माल्यार्पण के बाद पूरी टीम ने छत्रियों की सफाई की। डॉ. व्यास ने बताया कि तीन गाड़ी भरकर मलबा फेंका गया।
शाम को विवि ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक गतिविधियां हुईं। कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ रागिनी मक्खर ने कृष्ण लीलाओं पर आधारित प्रस्तुति दी। डॉ. काले और दीपक खरे को सम्मानित किया गया। विधायक महेंद्र हार्डिया को भी सम्मानित किया जाना था, लेकिन वे समारोह में उपस्थित नहीं थे। शहर के तालाबों को लेकर किए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट का लोकार्पण किया गया।
Leave a Reply