- 'No new videos.'
जाने अफ्रीका के रोचक रीति-रिवाज़…!

बुल-जंपिंग
मास्सई व् इथोपिया के आदिवासियों में ये खेल मुख्यतः खेला जाता है l इसमें यंग अपने पुरुषत्व को साबित करने के लिए नंगे होकर दौड़ते है ,और जम्प करके बैल के ऊपर बैठते है ,इस तरह एक बैल से दुसरे बैलो पर कूदते हुए अपने पुरुषत्व को दर्शाते है l
दुल्हन का किडनैप
लातुका आदिवासी में शादी की अनोखी प्रथा है, इस समुदाय के लोगो में जब किसी को शादी करना होती है, तो तो वो अपने मन-पसंद की लड़की को काबिले से भगा ले जाता है, तत्पश्चात लड़के के घर का सबसे बड़ा मुखिया लड़की के घर जाकर सम्बन्ध को विधिवत बनने की मांग करता है l लड़की पक्ष की मंजूरी मिलने के पश्चात लड़के के घर का मुखिया लड़के की खूब पिटाई करता है , जो उसके शादी पक्की होने की निशानी मानी जाती है l
थूककर बुरी आत्मा को दूर करते है
साउथ अफ्रीका की बड़ी प्रचलित परंपरा है गिसमे हर शुभ कार्य को थूक कर किया जाता है l यहाँ पर रहने वाली प्रजातियों का मानना है की ऐसा करने से बुरी आत्मा नहीं आती है l
Leave a Reply