मध्यप्रदेश में व्यापार को बढ़ावा देने तथा प्रदेश को व्यापार के एक प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से ‘मध्यप्रदेश व्यापार संवर्धन मंडल’ का गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित व्यापार संवर्धन मंडल में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, वित्त मंत्री, वाणिज्यिक कर मंत्री, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री और मुख्य सचिव सदस्य तथा अपर मुख्य सचिव वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार सदस्य सचिव होंगे।
व्यापार संवर्धन मंडल में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव वित्त, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक एवं आपूर्ति, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव श्रम, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास भी सदस्य होंगे।
इसके अलावा एम.पी.सी.सी.आई./सी.आई.आई./एफ.आई.सी.सी.आई./एशोचेम तथा पी.एच.डी.सी.सी. के एक-एक प्रतिनिधि और राज्य शासन द्वारा नामांकित 4 प्रतिष्ठित व्यापारी भी मंडल के सदस्य होंगे।
व्यापार संवर्धन मंडल की एक स्थाई समिति होगी। इसके अध्यक्ष वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार मंत्री तथा सदस्य अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार होंगे।
Leave a Reply