
पेरिस. टेनिस स्टार राफेल नडाल और सेरेना विलियम्स को फ्रांस के खेल दैनिक ‘ली इक्विप’ ने वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना है। नडाल ने चोट के कारण सात महीने तक कोर्ट से बाहर रहने के बाद वापसी करते हुए फ्रेंच ओपन, अमेरिकी ओपन और पांच मास्टर्स सीरीज खिताब जीते और फिर से नंबर एक स्थान हासिल किया। सेरेना ने भी इस साल बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने फ्रेंच ओपन के अलावा अमेरिकी ओपन का खिताब जीतकर अपने ग्रैंडस्लैम खिताब की संख्या 17 पर पहुंचाई। नडाल ने कहा कि वह अपने करियर में दूसरी बार इस समाचार पत्र का पुरस्कार जीतकर खुश हैं। वह निजी तौर पर F1 विश्व चैंपियन सेबेस्टियन वेटेल को इस पुरस्कार दावेदार मानते थे।
Leave a Reply