
आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर शहर में थे। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म टू स्टेट्सश् के प्रमोशन के लिए शहर आए थे। टू स्टेट्स चेतन भगत के नॉवेल पर आधारित फिल्म है। इससे पहले चेतन के नॉवेल फाइव पॉइंट समवन पर फिल्म थ्री इडियट्स बनी थी जो सुपरहिट रही। फिल्म में पहली बार गर्ल नेक्स्ट डोर इमेज से परे किरदार में नजऱ आएंगी। फिल्म में आलिया साउथ इंडियन लड़की के किरदार में हैं और अर्जुन पंजाबी परिवार से हैं। रोनित रॉय और अमृता सिंह भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं। दोनों स्टार्स होटल मंगल सिटी में फैंस और चुनिंदा गणमान्य नागरिकों से मिले।
Leave a Reply