
अनंत महादेवन निर्देशित हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म “द एक्सपोज” रिलीज हो गई। फिल्म में लव स्टोरी के साथ साथ सस्पेंस भरी कहानी पेश की गई है। हिमेश रेशमिया ने अपने किरदार के साथ न्याय किया है। उनकी मेहनत साफ नजर आई है। वहीं हनी सिंह ने भी अच्छा करने की कोशिश की है। एक्टिंग के मामले में डायरेक्टर अनंत महादेवन बखूबी खरे उतरे है। जोया और सोनाली ने ठीक ठाक अदाकारी की है। फिल्म 60 के दशक फिल्मों से प्रेरित है लेकिन उस दशक के म्यूजिक का जादू नजर नहीं आया। वहीं अंनत महादेवन बतौर निर्देशक कमजोर नजर आए है। कहानी में उतना दमखम नहीं दिखा जितना उनकी एक्टिंग में दिखा है।
Leave a Reply