आपने अक्सर लोगों को डॉक्टर से हेल्दी ब्रेकफास्ट के फायदों के बारे में पूछते हुए सुना होगा। सुबह का हेल्दी ब्रेकफास्ट पूरे दिन आपको ऊर्जावान बनाए रखता है। हेल्दी नाश्ता करने से काम में भी मन लगा रहता है। अगर आप हर रोज़ ब्रेकफास्ट में एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो गए हैं, तो ट्राइ कीजिए कुछ नया और हेल्दी। इनसे आपका पेट देर तक भरा रहेगा और आप ज़्यादा समय तक अनहेल्दी फूड से दूर रहेंगे। सिर्फ यही नहीं, ब्रेकफास्ट के लिए इन डिशेज़ को बनाना बेहद आसान भी है। ज़्यादातर भारतीय परिवारों में सुबह के नाश्ते में आलू का पराठा काफी पसंद किया जाता है। दही और अचार आलू के पाराठे का स्वाद दुगुना कर देता है। वैसे, आहार विशेषज्ञों का भी मानना है कि सुबह का नाश्ते हेल्दी होना चाहिए। आलू का पराठा जल्दी भी बन जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ पोष्टिक भी होता है।
Leave a Reply