इंदौर. त्रयंबकेश्वर -नासिक स्थित नीलगिरी पर्वत पर मंदिर में स्थापित होने वाली मां अन्नपूर्णा की मूर्ति इंदौर आ चुकी है। 29 जनवरी, 2015 को पंचधातु से निर्मित प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इससे पहले 29 अक्टूबर को शहर में प्रतिमा की शोभायात्रा निकलेगी। यह राजबाड़ा से गोपाल मंदिर, सराफा , सांठा बाजार, कसेरा बाजार, जवाहर मार्ग, मालगंज, बियाबानी, महू नाका, रणजीत हनुमान, गुमाश्ता नगर-नरेंद्र तिवारी मार्ग होते हुए पुन: अन्नपूर्णा आश्रम पहुंचेगी। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरा नंद गिरि ने बताया 1998 से त्रयंबकेश्वर में साढ़े सात एकड़ भूमि पर मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था। ट्रस्टी श्याम अग्रवाल, किशोर गोयल ने बताया 30 अक्टूबर को मूर्ति त्रयंबकेश्वर के लिए रवाना होगी।
Leave a Reply