तूफान नीलोफर का असर शहर पर
October 31, 2014
campus-live
चक्रवाती तूफान नीलोफर का असर गुरुवार को शहर पर भी दिखा। दिनभर बादल छाए रहे। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का दो दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। बारिश होने के भी आसार हैं। नीलोफर के कारण सुबह से बादल मंडरा रहे थे। दोपहर तक बादलों की मौजूदगी बढ़ गई। मौसम में ठंडक घुल गई। रात का तापमान 0.4 डिग्री गिरकर 18.2 डिग्री पर पहुंच गया। यह पांच दिन का सबसे कम तापमान था। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी मप्र के कई इलाकों में नीलोफर का असर है। बादल छा रहे हैं। हवा सामान्य से तेज है। हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। रबी फसलों की बोवनी हो रही है। ऐसे में बारिश होती है तो फसलों को फायदा होगा।
Leave a Reply