मुंबई. फेमस बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन देवेन वर्मा का बीती रात निधन हो गया है। वे 78 साल के थे। बताया जा रहा है कि उनके निधन की वजह दिल का दौरा और किडनी का फेल हो जाना है। आज दोपहर 12 बजे उनका अंतिम सस्कार यरवदा, पुणे किया जाएगा। उन्होंने आमिर खान, अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘इश्क’ में बेहराम और संजीव कुमार स्टारर ‘अंगूर’ में बहादुर जैसे किरदार निभाकर दर्शकों को खूब ठहाके लगवाए हैं। देवेन वर्मा का जन्म 23 अक्टूबर 1937 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। पुणे यूनिवर्सिटी से उन्हें पॉलिटिक्स और सोशियोलॉजी में ग्रेजुएशन किया। देवेन वर्मा बॉलीवुड के फेमस एक्टर स्वर्गीय अशोक कुमार के दामाद थे। उन्होंने अशोक कुमार की बेटी और प्रीति गांगुली की बहन रूपा गांगुली से शादी की थी। देवेंद्र वर्मा जहां एक अच्छे अभिनेता थे, वहीं उन्हें कॉमेडी के लिए भी खासतौर से जाना जाता था। ‘चोरी मेरा काम’ (1975), ‘चोर के घर चोर'(1978) और ‘अंगूर'(1983) के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड मिला था। देवेन वर्मा ने जहां हिंदी भाषा की फिल्मों में काम किया है, वहीं उन्होंने कुछ मराठी और भोजपुरी फिल्मों में भी पहचान बनाई है।
Leave a Reply